UP_Dy_CM ने कहा PM-मोदी ने सच किया पिछड़ों का सपना

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर बता दिया है कि भाजपा सरकार अन्य दलों की तरह वोट की राजनीति नहीं बल्कि सम्मान की राजनीति करती है पिछड़े वर्ग आयोग का बिल पास होने से पिछड़ों का सपना साकार हुआ है।

UP_Dy_CM ने कहा है कि हमारे देश के दलित पिछड़े ही नहीं सभी वर्ग के लोगों को पता है कि आजादी के बाद से मोदी व अटल को छोड़ दें तो अब तक कांग्रेस पार्टी ने सरकार चलाईं, लेकिन पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिला सकी। PM-मोदी ने अपने अधिकतर कार्यक्रमों में पिछड़ों को प्रत्येक क्षेत्र में सामाजिक सम्मान के साथ साथ राजनीति सम्मान देने का वायदा किया, जिसे वे पूरा कर रहे हैं, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाना इसका जीता जागता प्रमाण है।

UP_Dy_CM ने कहा कि भाजपा की करनी व कथनी में अंतर नहीं है हम लोग जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से न सिर्फ सामाजिक सम्मान बढ़ेगा बल्कि सामाजिक न्याय की व्यवस्था मजबूत होगी। UP_Dy_CM ने कहा कि भाजपा किसी से भेदभाव न रखकर सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलती है लेकिन कुछ लोग खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला काम करते हैं, उन्होंने भाजपा विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझे तो शर्म आती है घुसपैठियों की वकालत करने वालों पर यदि मौका मिले तो देश बेच डालें। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मैं UP_Dy_CM होने के नाते आभार व्यक्त करता हूं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कि उन्होंने पिछड़ों के लिए आयोग को संवैधानिक दर्जा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी और देश की सुरक्षा के लिए घुसपैठियों को बाहर करने का रास्ता अपनाया।

UP_Dy_CM ने अब तक अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गांव गांव चौपाल लगाकर जनता व सरकार के बीच की दूरी पाटने का काम किया और सभी मंत्रियों ने अपने अपने विभाग में वो काम कर दिखाये जो कोई सरकार नहीं कर सकी। यह उपलब्धि तो पूर्व सरकार से मिलीं जर्जर व्यवस्था के बावजूद हासिल की गई है, उन्होंने कहा कि पांच माह पहले इन्वेस्टर्स समिट कराकर साठ हजार करोड़ रुपए का निवेश करा देना छोटी बात नहीं है। अगले साढ़े तीन साल में हर हाथ को काम, आवास विहीन को घर देना उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने 2019 के चुनाव की तैयारियों के बारे में कहा है कि यदि PM-मोदी नहीं तो क्या संसद में आंख मारने वाले देश चलायेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि देश की जनता भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जीताकर PM-मोदी को बंपर बहुमत के साथ फिर देश का प्रधानमंत्री बनायेंगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage