UP_Dy_CM ने “भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव” की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में विधान सभा सचिवालय में भारत सरकार के अधिकारियों के साथ “भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2018” के तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आगामी 07 तारीख को भारत सरकार की टीम द्वारा जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि वह स्वयं से सम्बन्धित समस्त व्यवस्था 07 दिवस के अन्दर पूर्ण कर लें। साथ ही सुरक्षा के सभी मानकों को पूर्ण पालन किया जाय। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने हेतु सम्बन्धित विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा "भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव" की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा “भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव” की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा चतुर्थ “भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव” 2018 का आयोजन आगामी 05 से 08 अक्टूबर तक लखनऊ में किया जायेगा। इस महोत्सव का आयोजन ‘‘इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान’’ में किया जायेगा। इस महोत्सव की थीम “साइन्स फार ट्रांसफारमेशन-साइन्स एण्ड टेक्नोलाॅजी फार बिल्डिंग पार्टनरशिप्स इम्पैक्टिंग सोसाइटी” है।

UP_Dy_CM ने कहा कि विज्ञान महोत्सव में साइन्स विलेज का भी आयोजन किया जायेगा, इसका उद्देश्य ग्रामीण समाज के सामने आ रही चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने बैठक में प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को निर्देश देते हुये कहा कि विज्ञान महोत्सव में राज्य की टेक्नोलाॅजी/साईंटिफिक संस्थाओं को प्रतिभाग करने हेतु अवश्य आमंत्रित किया जाय।

UP_Dy_CM ने बताया कि विज्ञान महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विज्ञान भारती के सहयोग से पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय द्वारा किया जायेगा, जबकि जैव प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ इम्युनोलाॅजी इस कार्यक्रम के समन्वयक होंगे।

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शोध एवं औद्योगिक क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, विज्ञान एवं औद्योगिक परिषदों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, आमजन में वैज्ञानिक सोच को लोकप्रिय बनाना, उद्योग एवं वैज्ञानिकों के मध्य सूचनाओं के आदान प्रदान की प्रक्रिया को सुविधाप्रद बनाना, छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और सभी राज्यों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर बल देना है।

बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव सी.पी. गोयल, अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश कुमार कमलेश और भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage