UP_Dy_CM से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज ने 7-कालीदास मार्ग पर स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

UP_Dy_CM से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज ने मुलाकात करते हुए
UP_Dy_CM से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज ने मुलाकात करते हुए

इस अवसर पर नरेन्द्र देव गिरि महाराज ने UP_Dy_CM से माघ मेला इलाहाबाद की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया। उन्होंने अपील की कि मां गंगा की स्वच्छता के लिए हर सम्भव उपाय किये जाय और कुम्भ पर्व के समय पर भी स्वच्छता बनाये रखने और श्रद्धालुओं को सुविधापूर्ण तरीके से संगम तट पहुंचने के लिए भी सभी एहतियाती उपाय अपनाये जाये।

Related Articles

Back to top button
btnimage