UPCM ने सचिवालय स्तर के विभागों के पुनर्गठन/आमेलन के सम्बन्ध में पुनरावलोकन करने के दिशा-निर्देश दिये

उत्तर प्रदेश।
UPCM के समक्ष आज यहां शास्त्री भवन में सचिवालय स्तर के विभागों के पुनर्गठन/आमेलन के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत की गयी रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण हुआ।
UPCM ने प्रस्तुतिकरण देखने के उपरान्त सचिवालय स्तर के विभागों के पुनर्गठन/आमेलन के सम्बन्ध में पुनरावलोकन करने के दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राजीव कुमार, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव/कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन संजीव सरन, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, सचिव नियोजन नीना शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।








