सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

लखनऊ।

ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी के सम्मान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा स्वयं प्रसाद वितरण में भी सहभागिता की।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Related Articles

Back to top button
btnimage