UPCM ने प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में प्रदेश के मेडिकल काॅलेजों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों को भरे जाने और आवश्यक उपकरणों के क्रय के सम्बन्ध में समीक्षा की।

UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेजों व संस्थानों में स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। इसके साथ ही, वहां आवश्यक उपकरणों का भी क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बजट का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां आवश्यक हो, वहां पर डाॅक्टरों सहित पैरामेडिकल की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाए।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, मुख्य सचिव राजीव कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, SGPGI के निदेशक प्रो. राकेश कपूर, KGMU के कुलपति प्रो. MLB भट्ट, लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage