UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने चौक स्थित लाला जुगल किशोर मैरिज हाॅल, (लोहिया पार्क के सामने) में चौपाल लगाकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय जनता ने UP_Dy_CM से मिलकर उन्हें अपनी क्षेत्रगत और व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि इस चौपाल में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राजस्व, नगर निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, विद्युत विभाग तथा स्वास्थ्य आदि विभागों से अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश UP_Dy_CM द्वारा दिये गये थे।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने चौपाल के दौरान जनता की सैकड़ो समस्याएं सुनी एवं उनके प्रार्थना पत्र लिए, साथ ही मौके पर अधिकारियों को जनता की मुख्य समस्यायें यथा पीने के पानी, अतिक्रमण, जाम नाली, अवैध इमारतों के निर्माण आदि के त्वरित निराकरण हेतु आदेशित करते हुए कृत कार्यवाही की रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पीने के पानी के लिए पार्षदों को खराब पड़े हैंडपम्प को रिबोर कराने के निर्देश दिए। UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने चौपाल में उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता को पारदर्शिता के साथ अधिक से अधिक योजनाओ का लाभ दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने आगामी ईद के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था चाक-चौबंद किये जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला प्रशासन को सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए तत्काल उसका निराकरण किया जाय।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद रमेश कपूर श्बाबाश्, पार्षद दौलतगंज रानी कन्नौजिया, पार्षद राजेश मालवीय एवं अरुण तिवारी, नगर आयुक्त लखनऊ, अपर जिलाधिकारी लखनऊ, क्षेत्राधिकारी चौक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जय सिंह, डूडा से बीना शर्मा, दिव्यांगजन कल्याण विभाग से संजीव कुमार त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. मिश्रा, अपर जिला चिकित्साधिकारी डॉ. एम.के. सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।








