मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन | 5 कालिदास मार्ग पर सुनीं जन-समस्याएं | CM Yogi Live Update

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5–कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद, पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, शिक्षा और आवास से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिक को न्याय, सुरक्षा और सुविधा बिना किसी देरी के मिले।

जनता दर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार संवेदनशील, जवाबदेह और जन-हितैषी प्रशासन को लगातार मजबूत कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage