UPCM ने कहा गाजियाबाद और हापुड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को शीघ्रता से क्रियान्वित किया जाये

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने कल शास्त्री भवन में जनपद गाजियाबाद और हापुड़ में विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकासोन्मुखी योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के सम्बन्ध में विगत मार्च माह में आहूत बैठक के कार्यवृत्त की परिपालन आख्या की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन दोनों जनपदों की विभिन्न विकास योजनाओं को शीघ्रता से क्रियान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी जनपदों के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए त्वरित गति से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य करें।

बैठक के दौरान केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह, उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।








