तेलंगाना की एक फैक्ट्री में लगी आग, प्रधानमंत्री Modi ने शोक व्यक्त किया

पीएम मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया, पीएम मोदी ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में हुई मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर पोस्ट में कहा गया:

“तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

तेलंगाना के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button
btnimage