DRM लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने की CM Yogi से शिष्टाचार भेंट की

26 मई, 2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ मंडल में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तथा आगामी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा जनता को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage