UPCM ने ‘इण्डिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘इण्डिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ 2018 के समापन अवसर पर 12 विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने 27 स्किल्स में अपनी श्रेष्ठता व दक्षता का प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभा को देश व दुनिया में स्थान मिल रहा है। देश में स्किल्ड लोगों की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें मंच प्रदान करने की।

UPCM ‘इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए
UPCM ‘इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक योजक मिला है, जिसने कौशल विकास को विस्तार देने का काम किया। उत्तर प्रदेश देश का एक बड़ा राज्य है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में परम्परागत उद्योग स्थापित हैं। इसीलिए प्रदेश की सभी तहसीलों और ब्लाॅकों में कौशल विकास के केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं का कौशल विकास करके, उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सके। इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना को कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के साथ इण्टीगे्रट किया गया है। इसके माध्यम से आने वाले समय में 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा। नये भारत के निर्माण में कौशल विकास मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

UPCM ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक हर प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की स्टैण्ड-अप इण्डिया योजना, मुद्रा योजना तथा स्टार्ट-अप इण्डिया जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिडबी के साथ 01 हजार करोड़ रुपए का काॅर्पस फण्ड इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बनाया है।

UPCM ‘इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए
UPCM ‘इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए

UPCM ने कहा कि तकनीकी विकास के परिणामस्वरूप वैश्विक दूरियां निरन्तर कम हो रही हैं। साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। पूरा विश्व अब एक बाजार की शक्ल ले चुका है। ऐसे में बाजार में बने रहने के लिए बहुत सी चुनौतियां हैं। इस दृष्टिकोण से स्वयं को किसी कौशल में पारंगत बनाना नौजवानों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण और उपयोगी है।

UPCM ‘इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए
UPCM ‘इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता’ के समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चैहान ने कहा कि प्रदेश में हुनर की कोई कमी है, जरूरत है तो सिर्फ उनको सही मार्गदर्शन देने की, जो कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के ई.डी. जयंत कृष्णा ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के सचिव भुवनेश कुमार, कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक प्रांजल यादव सहित इण्डिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage