UPCM ने हरदोई में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (हरदोई)।
UPCM ने जनपद हरदोई भ्रमण के दौरान 3409.97 लाख रुपए की 21 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं 2011.62 लाख रुपए 06 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस प्रकार जनपद में कुल 5421.59 लाख रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

लोकार्पित परियोजनाओं में 289.35 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेन्टर, पेइंग वाॅर्ड एवं जनरल वाॅर्ड, 187.52 लाख रुपए से बिलग्राम सोलर आधारित मिनी पाइप पेयजल योजना, 206.83 लाख रुपए से तेरवां दहिगवां ग्रामीण पेयजल योजना, 33.21 लाख रुपए से पशु चिकित्सालय भवन मल्लावां, 33.21 लाख रुपए से पशु चिकित्सालय भवन सण्डीला, 300 लाख रुपए से 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र कछौना और 350 लाख रुपए की लागत से 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र छिबरामऊ का नवनिर्माण शामिल है।

इसी प्रकार, 100.10 रुपए प्रत्येक की लागत से गोपामऊ व कुरसठ के 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि, 463.39 लाख रुपए से साण्डी पक्षी विहार में जलापूर्ति हेतु गर्रा नदी से लिफ्ट पम्प कैनाल का निर्माण, 143.44 लाख रुपए से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवन, 28.42 लाख रुपए से भवानी मन्दिर से तालाब तक मेन रोड पिहानी की इण्टरलाॅकिंग, 26.20 लाख रुपए से डाॅ. कमालू के भवन से ज्वालादेवी मन्दिर तक पिहानी में इण्टरलाॅकिंग, 35.28 लाख रुपए से हरदोई-बावन मार्ग से मझरेता तक डामरीकरण, 60.37 लाख रुपए से चीनी मिल गेट से बिन्धैया पाण्डेयपुर मार्ग का डामरीकरण, 37.92 लाख रुपए से रूपापुर पाली मार्ग से चीनी मिल गेट बिन्धैया मार्ग का डामरीकरण, 64.70 लाख रुपए से पाली पचदेवरा मार्ग से नरभा खेरिया मार्ग का डामरीकरण, 60.15 लाख रुपए से सवायजपुर-रूपापुर मार्ग से खितौली मार्ग का डामरीकरण, 514.60 लाख रुपए से आई.टी.आई. पिहानी, हरदोई के भवन का निर्माण, 178.09 लाख रुपए से  ग्राम हरैया वि0खं0 कोथावां में रैनबसेरे का निर्माण और 197.09 लाख रुपए की लागत से ग्राम साखिन वि0खं0 टड़ियावां में रैन बसेरे के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण UPCM द्वारा किया गया है।

इसके अतिरिक्त, UPCM द्वारा 1504.52 लाख रुपए से हरदोई पुनर्गठन पेयजल योजना जोन-5, 196.61 लाख रुपए से गंज जलालाबाद ग्रामीण पाइप पेयजल योजना, 33.21 लाख रुपए से पशु चिकित्सालय भवन, सकतपुर वि.खं. बावन, 76.60 लाख रुपए से साण्डी शाहाबाद मार्ग के कि0मी0 31 से अब्दुलपुर सम्पर्क मार्ग, 99.35 लाख रुपए से ऐंगवा रेलवे फीडर मार्ग के कि.मी. 03 से भूड़ा सम्पर्क मार्ग और 102.33 लाख रुपए की लागत से चिमना नसौली मार्ग से गुलरहा सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage