क्या कर्मचारियों पर ही लागू होती है ट्रांसफर पालिसी?….सीएम योगी के निर्देश सूचना के आका के लिए शून्य

सूचना विभाग में कार्यरत कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो सीएम योगी की ट्रांसफर पालिसी को भी अपनी जेब में रखते हैं… हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की….जहाँ उच्च पद पर बैठे अधिकारी लगता है अपना जीवन यहीं गुजर देंगे…और सेवानिवृत्ति भी यहीं से होंगे।
सीएम योगी की ट्रांसफर पालिसी क्या सिर्फ सूचना विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारियों पर ही लागू होती है?
यूपी : सूचना विभाग में लम्बे समय से निदेशक के पद पर जमे सूचना निदेशक शिशिर सिंह क्या अपनी सेवानिवृत्ति भी यहीं से करेंगे? लगता तो ऐसा ही है कि यूपी सूचना निदेशक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्रांसफर पालिसी बनी ही नहीं है…
सूचना विभाग के अहम पदों पर तैनात अधिकारी खुद को विभाग का राजा समझते हैं क्योंकि इस राज्य पर इन्हीं का राज है….
अब देखना होगा कि क्या नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग इनका ट्रांसफर कर पाने में असमर्थ है..क्या पालिसी केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए ही बनाई गयी है?








