मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एनकाॅर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में एनकाॅर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जनपदों में एनकार्ड की बैठक प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आयोजित होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में प्रतिमाह बैठक आयोजित नहीं हो रही हैं, उन्हें प्रतिमाह बैठक आयोजित करने के लिये निर्देशित किया जाये।

उन्होंने जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिये विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हाॅट-स्पाॅट चिन्हित कर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के सेवन व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करायी जाये। स्मार्ट सिटीज में सोशल मीडिया, रेडियो तथा टेलीविजन आदि विभिन्न प्रचार माध्यमों से नशे के दुष्परिणामें के बारे में जागरूक किया जाये।

उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध स्कूल, काॅलेज एवं शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम प्रचार-प्रसार किसी निश्चित अवधि के अतिरिक्त वर्ष में त्रैमासिक रूप से नियमित संचालित कराया जाये। सार्वजनिक स्थानों पर नशे के दुष्परिणामें पर आधारित वाॅल पेंटिंग्स करायी जाये और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाये।

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थें के विरुद्ध वर्ष 2024 में 737 अभियोग पंजीकृत, 907 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 4653.88 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी की गई। इसी प्रकार एएनटीएफ के द्वारा 115 अभियोग पंजीकृत, 301 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा 12134.19 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी की गई। जनपद बरेली में अवैध दवाओं का गोदाम पकड़ा गया।

बैठक में प्रमुख सचिव समाज कल्याण हरि ओम, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव गृह डॉ0 संजीव गुप्ता, एडीजी एसके भगत, आईजी एएनटीएफ अब्दुल हमीद, आईजी एसएसबी रतन संजय, डीआईजी एसएसबी महेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage