NUJ की बैठक में संगठन एवं पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

पत्रकार साथियों की समस्याओं के निदान और उनके हितों की रक्षा को लेकर सदैव गंभीर रहने वाले राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार NUJ UP के प्रदेश संयोजक प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र दुबे, के बक्स सिंह, एनयूजे स्कूल ऑफ मास कॉम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार के संरक्षण और एनयूजे उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में गुरुवार को लखनऊ के डालिबाग में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन एवं पत्रकारों की समस्याओं समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान NUJ की प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर संभावित नामों को लेकर भी चर्चा हुई, जिसके लिए अधिकांश जनपद के साथियों से उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर उनसे सम्मानित पदाधिकारियों के नाम मांगे गए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि एक कमेटी का गठन किया जाए, जो संगठन से जुड़े प्रदेश भर के पत्रकारों की समस्याओं/शिकायतों को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाकर उनका निदान करवाने में मदद करेगा।
बैठक के दौरान ही यह तय किया गया कि जिन जनपदों में NUJ सक्रिय नहीं है वहां आसपास के जिलों के साथियों का सहयोग लेकर जल्द वहां इकाई का गठन किया जाए। प्रदेश संयोजक प्रमोद गोस्वामी ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रूप देकर जल्द ही प्रदेश के सम्मानित पत्रकार साथियों के साथ एक बैठक किया जाए, जिससे संगठन और पत्रकार हितों की योजनाओं को गति दिया जा सके। वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र दुबे ने कहा जब तक संगठन पत्रकारों की समस्यायों को लेकर गंभीर नहीं होंगे वो अस्तित्व में नहीं आएगा।
वहीं बैठक में उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार के बक्स सिंह ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए वो शासन स्तर तक हर संभव मदद करेंगे। उनकी इस बात का समर्थन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने कहा कि बक्स सिंह के साथ वो भी इसमें हर सम्भव सहयोग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि एनयूजे यूपी का मकसद पत्रकारों की हर छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण करवाना है, और जरूरत पड़ने पर सदैव उनके परिवार के साथ खड़ा रहना है जिसको लेकर NUJ के सभी पदाधिकारी और सदस्य गंभीर हैं।
इस बैठक में एनयूजे के प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन सहित अनुपम चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मौजूद रहा।








