परिवहन निगम के 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को मिलेगा यह लाभ: दयाशंकर सिंह

01 दिसम्बर, 2023 से ड्राइवर व कन्डक्टर्स को मिलेगा 1.89 रूपये प्रति किमी0 की दर से पारिश्रमिक: दयाशंकर सिंह

लखनऊ 22 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के तहत परिवहन निगम ने संविदा ड्राइवरों- कन्डक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी माह 01 दिसम्बर, 2023 से ड्राइवरों-कन्डक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किमी0 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जायेगा। इससे परिवहन निगम की बसों में कार्यरत 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी कर दिया है।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम में कार्यरत ड्राइवरों-कन्डक्टरों का पारिश्रमिक दरों को पुनरीक्षित किया गया है। अभी तक 1.75 रूपये प्रति किमी0 की दर से भुगतान किया जा रहा था। जिसे पुनरीक्षण के पश्चात बढ़ाकर 1.89 रूपये प्रति किमी0 कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान 01 दिसम्बर, 2023 से लागू होगा।

अशोक कुमार ने बताया कि नोएडा क्षेत्र की नगरीय बसें, इसी क्षेत्र की ग्रामीण सेवाएं, एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनी डिपो व एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों, गोरखपुर क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक एवं उप नगरीय सेवाओं के ड्राइवरों को छोड़कर शेष संविदा ड्राइवर-कन्डक्टर को ही इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage