‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट’ कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्य सचिव

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमतीनगर स्थित होटल ताज में एक दिवसीय ‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट’ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।


अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी नियोजन से निवेश कैसे आ सकता है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है। दुनियाभर का अनुभव बताता है कि शहर किसी भी देश, राज्य, आबादी की इकाई के आर्थिक विकास के इंजन होते हैं। अगर किसी भी इकोनॉमी का तेजी से विकास करना है, तो उसे शहरी नियोजन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि शहर को विकसित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि, आम जनमानस की लाइफ स्टाइल आदि शामिल है। बिना अच्छी प्लानिंग के शहर का  विकास नहीं हो सकता है। गांव से लोग शहरों में आ रहे हैं। शहरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। शहरी नियोजन से आम जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति होनी चाहिए। उन्हें शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन से लेकर हर प्रकार की सुख-सुविधाऐं पानी, बिजली, गैस, मकान आदि मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सभी देशों में शहरीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। जब तक एक अच्छा प्लान नहीं बनाएंगे तब तक अच्छा शहर डेवलप नहीं हो सकता है। शहरों को स्वच्छ रखने के लिए भी अच्छी अर्बन प्लानिंग होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अवसरों का प्रदेश है। नई ऊर्जा व नई शक्ति के साथ उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।आज प्रदेश स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, साथ ही रेलवे स्टेशन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बस स्टेशन का काम भव्य तरीके से तीव्र गति से चल रहा है। इसके अलावा वहां पर ड्रिंक फॉर टेप 24×7 का कार्य तेजी से चल रहा है। अन्य नगरों में भी ड्रिंक फॉर टेप का कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश के 25 वर्ष के अमृत काल के दूसरे वर्ष की शुरुआत होते ही बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया। यह बदलता हुआ भारत है, विकसित भारत की शुरुआत है। इस दौरान मुख्य सचिव ने मैगजीन का विमोचन भी किया।

इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद, चेयरमैन उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन आशीष कुमार गोयल, चीफ जनरल मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शरद सत्यनारायण चंदक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage