UPCM Yogi ने जनपद मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की

उत्तर प्रदेश के UPCM Yogi आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ के पल्लवपुरम में दिल्ली-रुड़की मार्ग पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने कांवड़ यात्रियों का अभिवादन किया और उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा श्रद्धा एवं उमंग के साथ सम्पन्न होती है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह व सूचना संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage