कैसरबाग चौराहे व हेरीटेज एरिया के साज-सज्जा के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

लखनऊ 07 जुलाई 2023
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज कैसरबाग चौराहे व हेरीटेज एरिया के साज-सज्जा के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन आयुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, कन्सलटेंसी के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने कहा कि कैसरबाग चौराहा के रोटरी का कार्य और चौराहे की साज-सज्जा के दृष्टिगत लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम व आर्कीटेक्चर द्वारा संयुक्त टीम बनाकर चौराहे के प्रत्येक चीज को चिन्हित करेगें कि किस बिल्डिंग में फसाद लाइट लगायी जानी है व किस स्थान की होर्डिंग्स हटायी जानी है, इसके अतिरिक्त जो भी अतिक्रमण हटने है व किसको किस प्रकार से अपनी बिल्डिंग को व्यवस्थित(मेनटेन) रखनी है सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सर्वे करके रिपोर्ट हमारे समक्ष प्रस्तुत करें।
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि लेसा विभाग, पुरातत्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित हेरीटेज एरिया को विकसित करने में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही है उसके दृष्टिगत सम्बन्धित विभागों के साथ आगामी मंगलवार को बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि हेरीटेज एरिया मास्टर प्लान के अर्न्तगत छतर मंजिल से लेकर इमामबाड़ा तक तथा सम्पूर्ण हेरीटेज एरिया के प्रत्येक बिल्डिग को साज-सज्जा के मद्देनजर क्या कार्य कराये जाने है(चाहे सरकारी हो अथवा प्राईवेट बिल्डिंग) एक मॉडल के तहत सभी भवनों की साज-सज्जा की जायेगी। उन्होंने कहा कि हेरीटेज क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के साथ वार्तालाभ करके कार्य आगे कराया जा रहा है।








