लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 12125 वाहनों का चालान, 521.15 लाख रु. प्रशमन शुल्क वसूल

लखनऊ 24 मई, 2023
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 मई से 23 मई तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 12125 वाहनों का चालान किया गया तथा 1153 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 521.15 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
अपर परिवहन आयुक्त श्री निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 मई से 23 मई तक की गई कार्रवाई में 182 बसों का, 1377 ट्रकों का तथा 10555 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 32 बसों, 512 ट्रकों व 609 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।
परिवहन मंत्री के मंशानुरूप अनाधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।








