मंडलायुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण और संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लखनऊ 1 मई 2023
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनजर की की गई व्यवस्था के जायजा लेने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब निकली फील्ड पर, कर रही बूथो का निरीक्षण और साथ ही उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय मर्दन खेड़ा ज़ोन-1 मतदेय स्थल (बूथों) निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथों पर पेयजल की व्यवस्था,साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था बाधित ना हो ये सभी व्यवस्था ससमय कराया जाना सुनिश्चित कर लिया जाए। संबंधित द्वारा बताया गया कि बिजली का बिल ज्यादा आ जाने के कारण कनेक्शन कटा है जिससे बिजली बाधित है। मंडलायुक्त ने दूरभाष से लेसा के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मतदेय स्थल ( बूथों) में बिजली बाधित होने की सूची आप को उपलब्ध कराई गई है उसको तत्काल सही कराते हुए विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करा लिया जाये।
निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब राजाजीपुरम, लेबर कॉलोनी में बने बूथों का जायजा लिया। संबंधित द्वारा बताया गया कि टोटल दो बूथ यहाँ बने हैं। उन्होंने वोटरों की संख्या के बारे में जानकारी लिया और बूथों की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश संबंधित को दिए। एस०के०डी एकैडमी और जलकल विभाग जोन 2 में बने बूथों का भी निरीक्षण किया। बूथों के सामने गंदे नाले की साफ-सफाई, शौचालय की साफ सफाई अच्छे से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थलों पर होल्डिंग बैनर लगवा दिया जाए जिससे लोगों को पता चल सके मतदान दिन, मतदान स्थल के बारे मे और ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके।
ताबड़तोड़ निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त प्राथमिक पाठशाला आजाद नगर (आलमबाग) में बने बूथों के निरीक्षण के दौरान दरवाजा और खिड़की टूटे और जर्जर हालत में होने पर तत्काल सही कराने और जंगल-झाड़ी के कटाई छटाई के निर्देश दिए । उक्त के पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कन्या गौरी) zone-1, क़म्पोजिट स्कूल गौरी कन्या में बने बूथों का भी जायजा लिया।








