श्रीराम नगरी अयोध्या में एक दरोगा ने वर्दी को किया शर्मसार

अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या में एक दरोगा ने वर्दी को शर्मसार कर दिया है, जिस उत्तर प्रदेश पुलिस पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम भी गठित की है. वही उत्तर प्रदेश पुलिस का दरोगा महिलाओं से अश्लील हरकत कर रहा है. उसके साथ छेड़खानी कर रहा है.

मामला कोतवाली बीकापुर क्षेत्र का है जहां पर एक दरोगा कृष्ण प्रताप यादव जो गैंगरेप की विवेचना करने सादी वर्दी में आरोपी के घर गया था. आरोप है कि दरोगा ने आरोपी की मां के साथ अश्लील हरकत की और बैड टच किया। जिसके बाद महिला ने इसका विरोध किया और शोरगुल होने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दरोगा की जमकर पिटाई कर दी.

पिटाई की सूचना जब कोतवाली बीकापुर पुलिस को मिली तो दरोगा को लाकर सीएचसी बीकापुर में उसका मेडिकल चेकअप कराया गया. दरोगा की पीठ पर काफी चोट के निशान पाए गए हैं, आरोपी की मां की तहरीर पर कोतवाली बीकापुर में छेड़खानी करने वाले आरोपी दरोगा कृष्ण प्रताप यादव के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सब इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप यादव जनपद के ही इनायतनगर थाने में तैनात हैं.  पूर्व में वह कोतवाली बीकापुर में थे और एक गैंगरप मामले की विवेचना कर रहे हैं. मुकदमा दर्ज होने के बाद छेड़खानी के आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
btnimage