#UPMRCL की तरफ से कड़ाके की सर्दी में गर्माहट की भेंट : एस.के मित्तल

लखनऊ मेट्रो स्टेशनों, प्रशासनिक भवन, ट्रांसपोर्ट नगर डिपो एवं मेट्रो ऑफिसर्स कॉलोनी पर दान किए कपड़े बिग एफ.एम को सौंपा

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. ने ‘15 दिसंबर 2022 से शुरु हुए 22 दिवसिय डोनेशन कैंप- ‘दरियादिली – अ वूलेन क्लोथ्स क्लेक्शन ड्राइव’ के तहत एकत्रित किए कपड़ो को बिग एफ.एम और रॉबिनहुड आर्मी को 05 जनवरी 2023 को भूतनाथ स्टेशन पर सौंपा। यूपीएमआरसीएल की तरफ से निदेशक वित्त- एस.के मित्तल ने सभी डोनेशन बाक्सों को वंचित वर्ग में बांटने के लिए सौंपते हुए कहा इस कड़ाके की सर्दी में यूपीएमआरसीएल की तरफ से गर्माहट की ये छोटी सी भेंट है।

भूतनाथ, विश्वविद्यालय, चारबाग और सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के साथ-साथ प्रशासनिक भवन एवं ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में भी कपड़ो को एकत्रित किया गया। लखनऊ वासियों ने हर बार की तरह इस बार भी दान अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और लखनऊ मेट्रो के 4 स्टेशनों पर रखे ड्रॉपबॉक्स में अपने कपड़े दान किए।

यूपीएमआरसीएल के वित्त निदेशक श्री एस.के मित्तल ने कहा, “मैं लखनऊ के लोगों से इस अभियान ‘दरियादिली – अ वूलेन क्लोथ्स क्लेक्शन ड्राइव’ में उदारतापूर्वक दान करने के लिए शुक्रिया अदा किया। इस सामाजिक कार्य को आप सब के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। लखनऊ के हर उस व्यक्ति का आभार जिसने इस गर्माहट की पहल में हमारा सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage