डीएम गाजियाबाद की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति और गोद लिए आदर्श आंगनबाडी केन्द्र की बैठक

जिला पोषण समिति एंव जिला निगरानी समिति तथा गोद लिए आदर्श आंगनबाडी केन्द्र की बैठक 26.12.2022 को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, गरिमा सिंह मण्डल समन्वयक पोषण अभियान के साथ- साथ पोषण अभियान के सहयोगी विभागों तथा जिला निगरानी समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी गाजियाबाद के द्वारा बैठक में सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स पर जिले की रैकिंग के संदर्भ में चर्चा की गयी।जिसमें पाया गया कि पोषण अभियान के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेर्टस (07-05 वर्ष के बच्चों में संतुलित आहार, ए0एन0सी, 05 वर्ष तक के बच्चों में एनीमिया इत्यादि) पर ध्यानाकर्षण की विशेष आवश्यकता है। अपर चिकित्ससाधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित समस्त अतिकुपोषित एवं सैम बच्चो को यथा सम्भव एन0आर0सी0 में भर्ती कराया जाये, जैसे की आयुक्त महोदया के द्वारा मण्डलीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिये गये थे कि शत-प्रतिशत बेड भरे होने चाहिए तथा 100 प्रतिशत बच्चे क्योर होने चाहिए। एन0आर0सी0 में भर्ती बच्चों के अभिभावकों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाये जिससे अभिभावक आवश्यतानुसार समय तक एन0आर0सी में रहकर अपने बच्चे का पूरा इलाज करा सके।

मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद के द्वारा बैठक में समीक्षा की गयी कि माह नम्बर से दिसम्बर में सैम बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार में कितना प्रतिशत सुधार हुआ है, जिससे ये संज्ञान में आया कि पूर्व माह बैठक में निर्देश दिये गये थे कि सैम बच्चो को आवश्यक 05 दवाईयॉ (आयरन सीरप, एमोक्सीसिलीन, फोलिक एसिड, विटामिन ए एवं मल्टाविटामिन) ए0एन0एम0 के माध्यम से उपलब्ध करायी जानी थी परन्तु रजापुर परियोजना के अतिरिक्त अन्य किसी भी परियोजना में उक्त निर्देशों का अनुपालन नही किया गया है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा रोष व्यक्त किया गया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि ससमय आवश्यक दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित करायें।मुख्य विकास अधिकारी, के द्वारा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि एन0आर0सी0 में उचित प्रबन्धन हेतु केयर टेकर की नियुक्ति एवं एन0आर0सी0 में बेड खाली न रहने के सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को सैम बच्चो को रेफर करने हेतु निर्देशित करे तथा मासिक रूप से अपने स्तर से समीक्षा करे। ए0एन0एम0 के द्वारा सैम बच्चों की रिर्पोटिंग ई-कवच पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके संदर्भ उनकी ट्रेनिंग यूनिसेफ के द्वारा पूरी की जा चुकी है।

ई-कवच पोर्टल पर माह नवम्बर, 2022 में 25 बच्चे फीड किये गये थें, सबसे खराब प्रर्दशन रजापुर, मुरादनगर, लोनी एवं शहरी क्षेत्र की ए0एन0एम0 का रहा हैैै। अतः ई-कवच पर सभी सैम बच्चो की फीडिंग किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किया गया। 0-59 माह के समस्त बच्चों को आई0एफ0ए0 सिरप प्रदान की जानी चाहिए परन्तु नवम्बर 2022 माह की एच0एम0आई0एस0 रिर्पोट के अनुसार जनपद की प्रगति मात्र 01 प्रतिशत रहने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा रोष व्यक्त किया गया है एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को उक्त सिरप की उपलब्धता शतप्रतिशत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त विद्यायलयों में भी आई0एफ0ए0 गोलियों का उपभोग 50 प्रतिशत से भी कम है, जिसे स्वास्थय एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से शतप्रतिशत किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

स्कूल फॉर डेबलपमेंट के द्वारा अपनी वार्षिक प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत की गयी जिसमें यह पाया गया कि प्रहलादगढी क्षेत्र में 31, भोवापुर में 12 एवं विजयनगर में 4 में होम डिलीवरी हुयी है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्यचिकित्साधिकारी को उक्त आंकडों को गम्भीरता से लेतु हुए सम्बंधित क्षेत्र में जनजागरूकता लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त संदर्भ में कैम्प आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

आर्दश आंगनबाडी केन्द्र (गोद लिए केन्द्र)-
1. मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद के द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि गोद लिए आंगनबाडी केन्द्रो का मासिक निरीक्षण करने के उपरान्त निरीक्षण आख्या जिला कार्यक्रम कार्यालय में उपलब्ध कराये। इसके साथ ही केन्द्र पर पोषाहार वितरण अपने समक्ष करायें।

2. आंगनबाडी केन्द्रो के निरीक्षण के समय केन्द्र पर पायी गयी कमियों का यथा सम्भव अपने स्तर से समाधान करें।

3. आंगनबाडी केन्द्रो के सैम-मैम बच्चो को कुपोषण मुक्त कराने हेतु प्रयास करें।

4. समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने समक्ष पोषाहार आंगनबाडी केन्द्रो पर वितरण करायें।

Related Articles

Back to top button
btnimage