अपना वादा पूरा करो सरकार, सरकार मौन तो किसान की सुनेगा कौन?

महापंचायत में प्रदेश भर से लखनऊ सहित ट्रैक्टर ट्राली से आयेंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा/भारतीय किसान यूनियन करेगी 26 नवम्बर 2022 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का घेराव देगी ज्ञापन व इको गार्डन में होगी विशाल किसान मजदूर महापंचायत।
सरकार की वादा खिलाफी एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संघर्ष के 2 साल होने के उपलक्ष में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि देशभर के समस्त राज्यों के राज्यपाल का घेराव कर ज्ञापन देकर किसान करेंगे विशाल किसान मजदूर महापंचायत।
इसी के क्रम में उत्तर प्रदेश के किसान उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल का घेराव कर ज्ञापन देंगे एवं इको गार्डन में विशाल किसान मजदूर महापंचायत करेंगे इस महापंचायत में प्रमुख रूप से किसान अपनी मांगे जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाना, गन्ना मूल्य 500 प्रति कुन्टल घोषित करना, फसल अवशेष जलने पर कार्यवाही पर रोक, किसानो को मुफ्त बिजली देना , लखीमपुर हिंसा के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ’टेनी’ को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, लखीमपुर में निर्दोष किसानों को रिहा, उत्तर प्रदेश में कटीले तारों पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर ट्राली पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, बेमौसम बरसात से नष्ट हुई फसल का मुआवजा, किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे मुकदमों की वापसी, दिल्ली में आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को शहीद का दर्जा देना एवम आश्रित परिवारों को मुआवजा देना आदि।
तमाम मांगों को लेकर किसान सयुक्त किसान मोर्चा/भारतीय किसान यूनियन के चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में राज्यपाल का घेराव कर पंचायत करेंगे।
इस पंचायत में पूरे प्रदेश से लगभग एक लाख किसान आएंगे।








