कंबाइन मशीन के हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से युवक की दर्द नाक मौत

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा बाजार में कंबाइन मशीन की सफाई करते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से मौके पर ही युवक की दर्द नाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कंबाइन मशीन की सफाई की जा रही थी उसके ऊपर से हाई वोल्टेज का तार गया हुआ था जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हुई।
मृतक के भाई राजविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम बेला पहाड़ा थाना मोहम्दी जनपद लखीमपुर खीरी ने पुलिस को सूचना दी। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस संबंध में सम्मनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है मृतक का नाम फुलविंदर सिंह था, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।








