मंत्री जितिन प्रसाद ने समाचार पत्रों में साफ सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन के संबंध में प्रकाशित खबरों का लिया संज्ञान

लखनऊ 24 सितंबर 2022

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं लखनऊ मंडल के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने गत दिवस विभिन्न समाचार पत्रों में साफ सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन के संबंध में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारियों से आख्या तलब की है।

लखनऊ मंडल के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद लखनऊ के मंडलायुक्त को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि उक्त खबरों के संबंध में जांच के उपरांत संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए संस्तुतियों सहित आख्या प्रस्तुत करें।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस विभिन्न समाचार पत्रों में जनपद लखनऊ के पांडेय गंज मंडी के निकट बने कूड़ा डंपिंग पॉइंट पर लगे कूड़े के ढेर, सफाई कर्मियों के कार्य ना किए जाने, स्थाई कूड़ा घर के ना होने और नगर निगम तथा मेसर्स इकोग्रीन के अधिकारियों की लापरवाही से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर आदि का उल्लेख किया गया था।

Related Articles

Back to top button
btnimage