अयोध्या के बेनीगंज आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या।

अयोध्या के बेनीगंज स्थित आईटीआई स्कूल के प्रांगण में वहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया और आईटीआई के बच्चों को रोजगार मेले में रोजगार देने के लिए कई कंपनियों से नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया.

 

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बेनीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला व नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। रोजगार मेले की शुरूआत मुख्य अतिथि रहे भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने की।

कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार बाजपेई ने बुके देकर सांसद लल्लू सिंह का किया स्वागत। इस दौरान सांसद ने छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरण किये। लगभग 70 से अधिक बांटे गए नियुक्ति पत्र। सांसद लल्लू सिंह का बयान।कौशल विकास मंत्रालय के आवाहन रोजगार मेला के माध्यम से आरटीआई के रोजगार मेला आयोजन किया गया। जिसमे बहुत सारी कंपनियां यहां पर आई हुई है।जो उनको रोजगार उपलब्ध कराने का काम करेंगी।

 

आज का दिन अयोध्या जनपद के लिए बहुत ही शुभ है जिसमे नौजवान छात्र छात्राओं को रोजगार उपलब्ध होगा। मेले में बाहर की कंपनियां में बेगलुरु, दिल्ली, गुड़गांव गाजियाबाद, नोएडा तथा कुछ जनपद की केएम सुगर मिल कंपनियां भी हुई शामिल।रोजगार मेले में लगभग 40 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष चयन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage