गाजियाबाद #CDO विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में क्षय रोगियो को लिया गया गोद

गाजियाबाद।

दिन शनिवार को जिला क्षय रोग केन्द्र गाजियाबाद पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 भवतोष शंखधर की उपस्थिति में लायन्स क्लब गाजियाबाद द्वारा 50 क्षय रोगियो तथा जनपद के निजी चिकित्सको ने 63 क्षय रोगियो को भावनात्मक एवं सामाजिक सहयोग के लिए पुष्टाहार दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 भवतोष शंखधर एवं स्वास्थय विभाग के अधिकारी, कर्मचारीयो के इस सराहनीय अभियान की प्रशंसा की तथा मरीजो से क्षय रोग का पुरा कोर्स करने के लिए आग्रह किया तथा जनपद के सभी NGO, एसोसिएसन, रेड्क्रास, लायन्स क्लब तथा IMA के चिकित्सको का क्षय रोगियो को गोद लेने पर आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर को क्षय रोग मुक्त-भारत के उदेश्य में मील का पत्थर साबित होना बताया।

 

इस अवसर पर जनपद के निजी चिकित्सक डॉ0 आषीश अग्रवाल द्वारा 32 क्षय रोगियो, डॉ0 सौरभ गुप्ता द्वारा 10, डॉ0 नरेन्द्र सिंह द्वारा 7, डॉ0 मधु पौधार द्वारा 6, तेज नर्सिंग होम द्वारा 6 तथा डॉ0 सुनील गुप्ता द्वारा 2 क्षय रोगियो को भावनात्मक एवं सामाजिक सहयोग के लिए गोद लिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 डी0एम0 सक्सेना ने क्षय रोग उन्मुलन मे सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

 

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 डी0एम0 सक्सेना, लायन्स क्लब के प्रेसिडेन्ट सन्दीप गोयल, चेयरमैन योगेश कन्सल अपनी टीम के साथ उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage