विधायक अरमान खान बोले दोनों ही परिवार के एक सदस्य को किसी विभाग में तुरंत नौकरी दी जाये

लखनऊ पश्चिम के अंबरगंज वार्ड में सीवर लाइन की सफाई के दौरान हुए हादसे में मृत राजाजीपुरम हैदर कैनाल निवासी मृतक स्व. करन और स्व. पूरन की अंत्येष्टि में लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान नें शामिल होकर गहरा शोक व्यक्त किया एवं दोनों ही परिवार को सांत्वना दी.

सपा विधायक अरमान खान ने इस अवसर पर दोनों परिवार को दाह-संस्कार हेतु आर्थिक सहायता भी दी और शासन द्वारा घोषित मुआवजा भी तुरंत मिलने में सहायता की.

विधायक अरमान खान बोले दोनों ही परिवार के एक सदस्य को किसी विभाग में तुरंत नौकरी दी जाये

अरमान खान ने कहा कि हमारी शासन से ये पुरजोर मांग है कि दोनों ही परिवार के एक सदस्य को नगर निगम या किसी अन्य विभाग में तुरंत नौकरी दी जाये और निर्बल वर्ग हेतु आरक्षित एक आवास भी तुरंत उपलब्ध कराया जाये। साथ ही साथ कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के विरुद्ध कड़ी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ईश्वर दोनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को ये बड़ा गम सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Back to top button
btnimage