यूपी में एस0डी0जी0 के सम्बन्ध में नीति आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक

उत्तर प्रदेश में सतत विकास लक्ष्य (एस0डी0जी0) के सम्बन्ध में नीति आयोग, भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
यूपी में एस0डी0जी0 के सम्बन्ध में नीति आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक
बैठक में नीति आयोग, भारत सरकार के डिस्टिंग्विश फेलो अरविन्द मेहता, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव नियोजन सुरेश चन्द्रा, अपर मुख्य सचिव वित्त एस0राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, महानिदेशक डीएमईओ नीति आयोग डॉ0 सेखर बोनू सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य (एस0डी0जी0) के आधार पर पूरी दुनिया में निर्धारण होता है कि हम लोग कहां पर स्टैण्ड करते है, हमें कहां जाना है और इसके बीच में जो गैप है, उस गैप को हम लोग कैसे फिलअप करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिये कि सबसे पहले नेशनल लेवल पर पहुंचे और फिर इंडिया के टाप-5 में पहुंचे और फिर उसके बाद हम इसे वर्ल्ड लेवल पर ले जायें। उत्तर प्रदेश ने पिछले पांच सालों में बहुत प्रोग्रेस की है। एस0डी0जी0 इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि एस0डी0जी0 केवल नियोजन विभाग का कार्य नहीं है, इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत है। सभी विभागों को पता होना चाहिये कि उन्हें करना क्या है। एस0डी0जी0 में सबसे महत्वपूर्ण रोल डाटा कलेक्शन का है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आपने कार्य किया हो, लेकिन उस कार्य को कैप्चर न कर पाने के कारण उसे प्रजेन्ट नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि डाटा कैप्चर करने में असुविधा हो रही है, तो सही डाटा कैप्चर करने के लिए एक मैकेनिजम बनाया जाये। एस0डी0जी0 के लक्ष्य को सभी विभागों के मध्य विभाजित किया जाये।
उन्होंने कहा कि एस0डी0जी0 में उत्तर प्रदेश अच्छा कार्य एवं प्रगति करेगा, तो देश आगे जायेगा। उन्होंने कहा कि इम्पलीमेंटेशन इज की आफ एनीथिंग (Implementation is key of anything)। यदि इम्पलीमेंटेशन पर फोकस किया जाता है, तो चीजें संभव हैं। दुनिया में चीजें बदल रहीं है, तो हमारे देश में तो बदलने का महौल भी है। आवश्यकता है दृढ़ इच्छा शक्ति की।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं एस0डी0जी0 की अलग से समीक्षा करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एस0डी0जी0 लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage