लखीमपुर में जन विश्वास यात्रा को साक्षी महाराज और मोहसिन रजा ने सम्बोधित किया

गोला खीरी बाबा शंकर की नगरी छोटी काशी में पहुँची भाजपा की जन विश्वास यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। अम्बेडकर नगर से 19 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुभारम्भ की गई जनविश्वास यात्रा रविवार को लखीमपुर पहुँची। इस दौरान यात्रा में मुख्य रूप से सांसद साक्षी महाराज और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा उपस्थित रहे।

जनविश्वास यात्रा का लखीमपुर के निघासन, पलिया, गोला नगर, मोहम्मदी, कसता, श्रीनगर, लखीमपुर विधानसभा के सिसया चौराहा, ढकेरवा चौराहा, पलिया चौराहा, गोला नगर, मोहम्मदी तिराहा, कसता तिराहा, कैमाहरा, बिलोबी मेमोरीयल हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी व आमजनमानस द्वारा स्वागत हुआ तथा पुष्पवर्षा की गयी।

वह गोला नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान जितना सुरक्षित है उतना विश्व के किसी अन्य देश में नहीं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है जबकि कांग्रेस-सपा-बसपा की सरकारों में तुष्टिकरण की राजनीति ही होती थी। कांग्रेस-सपा की सरकारों में भगवान श्री राम का नाम लेना भी अपराध हो गया था। भगवा आतंकवाद एक नया शब्द तक गढ़ा गया। उन्होंने कहा कि देश अब नए स्वरूप में है, जिसका नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे है। अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण हो रहा है जिसे पूरा विश्व देख रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्यकुमारी तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ काम हो रहा है ।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारो ने विकास की तमाम योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग हर मज़हब हर क्षेत्र को पहुंचाया हैं यही कारण है कि जितना विकास योगी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में किया है उतना विकास  कभी हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि अपने काम के बल पर 2022 में भाजपा पुनः प्रदेश में जनता के विश्वास और आशीर्वाद से सरकार बनाने वाली है।

Related Articles

Back to top button
btnimage