विपक्षियों को दंगे की जगह दंगल का आयोजन रास नहीं आ रहा: अनुराग ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि विपक्षियों को दंगे की जगह दंगल का आयोजन रास नहीं आ रहा है। उन्हें खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन अच्छा नहीं लग रहा है। सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दशा में कोई काम नहीं किया। अब जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद खेल स्पर्धा करा रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सांसद अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें बुराई क्या है?

अनुराग अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश जी आप प्रदेश में दंगा कराते थे, हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनको सोचना चाहिए कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निकलती हैं। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है तो वे पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाती है।  

Related Articles

Back to top button
btnimage