श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण: #CMYogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात् उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कॉरिडोर के अवशेष कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण: #CMYogi

मण्डलायुक्त वाराणसी ने मुख्यमंत्री को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मन्दिर में जाकर विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage