भाजपा फर्जी वोट बनाकर चुनाव की पवित्रता को नष्ट करना चाहती: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में होने वाले चुनाव जनता के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा लोकतंत्र को हराना चाहती है। भाजपा की नीतियां जनहित विरोधी हैं। उससे लोग ऊब गए हैं। अब जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की ओर है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए सरकार बनाना चाहती है।

अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में डॉ0 लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति जनता के वोट काटने की रही है। वह फर्जी वोट बनाकर चुनाव की पवित्रता को नष्ट करना चाहती है। वह सपा की भूखी है और वह सपा के लिए कुछ भी कर सकती है।

उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है, नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। सोयाबीन तेल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलावट की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को न एमएसपी मिल रही है और नहीं उसका गन्ना बकाया मिल रहा है। किसानों के हित में समाजवादी पार्टी ने मंडिया बनवाना शुरू किया था, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद करा दिया। किसान के काम आने वाला डीजल महंगा कर दिया। तीन माह में ही सरकारी खाते में 600 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। यह रकम कहां गई?

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ पर निगरानी रखने में कोई कोताही न करें। जन-जन, गांव-गांव समाजवादी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage