यूपी के 823 ब्लाकों पर प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ बीडीसी संघ का प्रदेश व्यापी धरना
प्रदेश व्यापी धरना व ज्ञापन का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 823 ब्लाकों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ बीडीसी संघ के निर्देशन पर किया गया. जिसमें मुख्य रुप से 10 लाख विकास निधि 5 हजार मानदेय आदि मांगों का ज्ञापन, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से दिया गया. जिसमें भारी संख्या में बीडीसी ने भाग लिया।
जिसमें संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रांतीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने ब्लॉकों में प्रतिभाग किया। सरकार से अपील है कि बीडीसी को संवैधानिक दर्जा दिया जाए और अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति बीडीसी को भी अधिकार प्राप्त हो, जिससे हम अपने क्षेत्र की जनता का विकास कर सकें।
15 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के 75 जिले पर ज्ञापन देने का कार्य होगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संस्थापक विजय दादा संरक्षक छेदी लाल यादव, सुजीत यादव, अनूप पांडे, मानस पांडे, मुकेश कोरी, पवन शुक्ला, श्यामानंद, मनीष, कौशल, शैलेंद्र यादव, केके त्रिपाठी, मेराजुद्दीन, इरफान, धर्मराज, बृजेश, दिग्विजय, संतोष, कुलदीप, विपिन, रवि, वर्जित दादा, पवन सोनी, अजय शर्मा, मोती यादव, सागर आनंद, शुभेंदु, कांति देवी, जया सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.








