मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निधि चौधरी ने पुष्प भेंट कर किया अभिनंदन

मोदीनगर। गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की मोदीनगर देहात मंडल अध्यक्ष निधि चौधरी ने जनपद शामली के कैराना में नगरवासियों से मुलाकात करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया।
इस भेंटवार्ता के दौरान निधि चौधरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने एवं महिलाओं के उत्थान हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निधि चौधरी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए पार्टी की नीतियों पर चलकर लोकहित में कार्य करने को कहा।








