मत्स्य पालक विकास अभिकरण को सहायता योजना हेतु 25.00 लाख रू. स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने के लिए मत्स्य पालक विकास अभिकरण को सहायता योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में द्वितीय किश्त के रूप में 25.00 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना हेतु 100.00 लाख रूपये की धनराशि की प्राविधान किया है।

मत्स्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, मत्स्य को दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश/गाइड लाइन्स एवं संगत नियमों के अनुसार किया जायेगा तथा व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage