दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण हेतु 10.71करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में डेयरी विकास के लिए दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्जीवित करने की जिला योजना (एस0सी0पी0) के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में द्वितीय किश्त के रूप में 1071.507 लाख रूपये (दस करोड़ इकहत्तर लाख पचास हजार सात सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि आगरा, मैनपुरी, मेरठ, झांसी, जालौन (उरई), हमीरपुर, महोबा, बांदा, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ, कानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बहराइच, तथा गोंडा जनपदों के लिए स्वीकृत की गई है।
इस संबंध में दुग्ध विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों के दुग्धशाला विकास अधिकारी/उप दुग्धशाला विकास अधिकारी तथा आहरण वितरण अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हंै। शासनादेश में कहा गया है यह धनराशि अनुसूचित जााति लाभार्थियों के लिए (एस0सी0पी0/टी0एस0पी0) निर्धारित मानक के अनुरूप व्यय की जायेगी। स्वीकृत धनराशि के उपयोग में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों व दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय योजना के समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों तथा शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।








