लोकमंगल दिवस में महापौर ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

अक्टूबर माह के तृतीय मंगलवार को अवकाश होने के कारण बुधवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 5 और जोन 6 में किया गया, जिसमें लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

टिकैतगंज निवासी संदीप ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने सफाई कार्य नहीं हुआ, जिसपर महापौर को जोनल अधिकारी को निर्देशित कर सफाई कराई।

मुसलबाग निवासी रिजवान अहमद ने महापौर को बताया कि इंदिरा कुआं के पास सीवर जाम है जो कि सड़कों पर बह रहा है जिसपर महापौर ने महाप्रबंधक जलकल को सफाई करा समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

अलीनगर सुनहरा निवासी कमला दयाल ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने सड़क बहुत खराब है जिससे आये दिन लोग चोटिल हो रहे है, जिसपर महापौर ने नगर अभियंता को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान कुल 45 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 9, कर विभाग की 12, स्वास्थ्य की 4,  मार्गप्रकाश की 6, जलकल की 8 अतिक्रमण की 04 एवं उद्यान की 02  शिकायत पंजीकृत की गयी।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, कौशलेंद्र द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, गिरीश मिश्रा, रेखा भटनागर, संतोष राय, तारा चंद रावत अन्नू मिश्रा, रेखा सिंग, मुख्य अभियंता महेश वर्मा के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
btnimage