किसान, गरीब, और दलितों को सपा, बसपा और कांग्रेस ने किया परेशान: सुनील सिंह

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार के चेहरे बदलते रहे किंतु देश, प्रदेश गांव की दशा नहीं बदली।

सुनील सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता जवाब देने को तैयार बैठी है. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी होती रही है किसान की आय दुगनी करने का वादा या पूर्व की सरकारों में फसलों का वाजिब मूल्य, गन्ने का बकाया मूल्य आदि आज भी जस की तस स्थिति में है। किसान आज भी परेशान है।

सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता अखबारों में जगह पा सकते हैं या टीवी में दिखाई दे सकते हैं. ये ऐशो-आराम वाले नेता हैं जो केवल AC रूम से बैठ कर ट्वीट कर सकते हैं. जनता का दुख दर्द नहीं समझ सकते. इन्हें जनता के बीच जाकर उनका दुख दर्द समझना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage