लेफ्टिनेन्ट कमान्डर योगेश तिवारी की पर्वतारोहण अभियान में मौत, योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ निवासी नौसेना के आन ड्यूटी लेफ्टिनेन्ट कमान्डर योगेश तिवारी की उत्तराखण्ड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने तिवारी के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने योगेश तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने तिवारी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा तिवारी के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage