भाजपा नेता-मंत्री ने कर दी कोरोना की ऐसी की तैसी, योगी के आदेश दरकिनार

अगर बात की जाये चुनाव की तो सभी पार्टियां जमकर मैदान में उत्तर गयी हैं और साथ ही कोरोना को भी भूल गयी है. वहीँ दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ दिन रात मीटिंग पर मीटिंग करते हैं और आदेश देते हैं कि covid के नियमों का पालन किया जाये।
जब मौजूदा सरकार के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियाँ उड़ायेंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है?
आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में जगह जगह चुनावी बिगुल बज चूका है और नेता मंत्री अपनी अपनी विधानसभा में सक्रिय हो चुके हैं. इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में कार्यकताओं के साथ बिना मास्क के मंच पर नजर आ रहे हैं और इनको नियम आदेश कौन समझायेगा?
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बात छोड़ दीजिये अब आईये जरा बात करते हैं कार्यकर्ताओं की. जोकि रात दिन अपने अपने क्षेत्र में जनता को कोरोना के प्रति जागरूकता का ज्ञान देते फिरते है लेकिन मंच पर एक भी कार्यकर्ता मास्क में नहीं है क्या यहीं है योगी सरकार में योगी राज. आप खबर की फोटो में देख सकते हैं कि फोटो में एक भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाए हुए है..
आईये अब आगे की बात करते हैं प्रदेश के पुलिस महकमे की, जो हर समय चौराहों पर आम जनता, भूखी प्यासी जनता को कोरोना के नाम पर मास्क न लगाने पर 100 रूपये का चालान थमा देती है लेकिन क्या मजाल है कि नेताओं-मंत्री के कार्यक्रम में तैनात पुलिस अधिकारी किसी का भी चलन कर दें.
क्या कहते हैं कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णा कांत पांडेय: जहाँ जहाँ चुनाव होता है वहाँ वहाँ से कोरोना भाग जाता है.बीजेपी जहाँ जहां चुनाव कराती है वहाँ कोरोना समाप्त हो जाता है.और जैसे ही चुनाव समाप्त होता है कोरोना पुनः वापसी करता है.अगर बीजेपी नेता कार्यक्रम/रैली/कर रहे हैं वो उसमें मास्क नहीं लगाए है तो उनको स्पेशल छूट मिली हुई है..क्योंकि उत्तर प्रदेश में भाजपा के आदरणीय योगी जी की सरकार है…अगर कुछ अंतर् नहीं रहेगा तो 2022 के चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
भारतीय किसान मंच, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी: भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का कहना है कि पक्ष विपक्ष दोनों इसका पालन नहीं कर रहे हैं जोकि बहुत गलत है क्योंकि अगर प्रदेश में नेता मंत्री ही ऐसा करेंगे तो आम जनता पर क्या असर होगा। उन्होंने ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर अपने नेता मंत्री कार्यकर्ता पर ध्यान नहीं देंगे तो इसका नतीजा उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव 2022 में देखने को मिलेगा।
आम आदमी पार्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव का कहना है कि जनता के साथ साथ अधिकारी नेता मंत्री आदि को भी मास्क लगाना जरुरी है..उन्होंने बताया कि जनता के दिल से 70% कोरोना का ड़र खत्म हो चूका है जिसकी वजह लापरवाही केवल और केवल टीवी चैनल पर बिना मास्क के नेताओं का दिखाई देना है..सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने कहा कि अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में फिर से कोरोना भयावय स्थिति उत्पन्न कर सकता है इस लिए सभी को मास्क जरुरी है..
रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।








