वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया ई-ग्रीन वॉच सेल का शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने भारत सरकार द्वारा कैम्पा योजना के अधीन कराये गये वानिकी सम्बन्धी कार्यों की प्रभावी आनलाइन अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किये जाने हेतु विकसित ई-ग्रीन वॉच पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु वन मुख्यालय स्थित ई-ग्रीन वॉच सेल का षुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से कैम्पा के कार्यो में और अधिक पारदर्षिता आएगी तथा कार्यो की गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि होगी।

अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज सिंह द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि कैम्पा के अतिरिक्त अन्य योजनाओं से किये जाने वाले वृक्षारोपणों का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन भी ई-ग्रीन वॉच पोर्टल की व्यवस्था के अनुरूप किया जाये।

उद्घाटन कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उ0प्र0 कैम्पा संजय श्रीवास्तव द्वारा कैम्पा एवं ई-ग्रीन वॉच पोर्टल के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसमें उनके द्वारा उ0प्र0 कैम्पा द्वारा कराये गये कार्यों तथा उसके फलस्वरूप पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उ0प्र0 कैम्पा के अन्तर्गत कराये गये वानिकी सम्बन्धी कार्यों के अब तक कुल 6176 पॉलीगन ई-ग्रीन वॉच पोर्टल पर अपलोड किये जा चुके है। उ0प्र0 कैम्पा द्वारा कराये गये वानिकी सम्बन्धी कार्यों तथा अन्य सम्बन्धित सूचनाओं के समयबद्धता एवं त्रुटिरहित के साथ ई-ग्रीन वॉच पोर्टल पर अपलोड कराये जाने के प्रभावी प्रबन्धन हेतु वन मुख्यालय में ई-ग्रीन वॉच सेल स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/विभागाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव पवन कुमार षर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृशि वानिकी मुकेष कुमार, मुख्य वन संरक्षक/नोडल अधिकारी अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage