मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षित किये जाने हेतु प्रसारण कक्ष स्थापित

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्रों तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व परीक्षा केन्द्रों के छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षित किये जाने के लिए भागीदारी भवन, लखनऊ में प्रसारण कक्ष स्थापित किया गया।

प्रसारण कक्ष का शुभारम्भ समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने किया। प्रसारण कक्ष के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्रों एवं समाज कल्याण विभाग के पूर्व परीक्षा केंद्रों के छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण के0 रवीन्द्र नायक, निदेशक समाज कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage