प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए एक अरब तेईस करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रथम किश्त की प्रथम ट्रेंच के रूप में अवमुक्त केन्द्रांश की धनराशि 185.95 करोड़ रूपये (रूपये एक अरब पच्चासी करोड़ पंचानबे लाख मात्र) के सापेक्ष मैचिंग राज्यांश की धनराशि 123.97 करोड़ रूपये (एक अरब तेईस करोड़ छानबे लाख सड़सठ हजार मात्र) मंजूर कर दी है। इस धनराशि का उपयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण कार्य के लिए किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि के नियम संगत व्यय व स्वीकृत धनराशियों के निर्धारित प्रारूप पर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने का दायित्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, लखनऊ का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage