मुख्यमंत्री योगी ने मीरजापुर में गंगा नदी में नाव पलटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मीरजापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबन्धन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर सम्भव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage