गाजियाबाद में सेनेटरी नैपकिन की इंसुलेटर एवं डिस्पेंसर मशीन को लोकेट करने हेतु कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत एम बी गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद में सेनेटरी नैपकिन की इंसुलेटर एवं डिस्पेंसर मशीन को लोकेट करने हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिले की महामंत्री महिला मोर्चा डॉ मिथिलेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन हमारी लोकप्रिय जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा के द्वारा हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री महामेधा नगर, गाजियाबाद महानगर की अध्यक्षा पूनम कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा अनीता शर्मा, मोदीनगर देहात मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) भाजपा निधि चौधरी, कविता सिरोही, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा उदिता त्यागी एवं जिला गाजियाबाद महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहने रितु चौधरी, कृष्णा, गीता कौशिक, नीरज तेवतिया, सुधा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, अलका चौधरी, मोनिका, सीमा कौशिक, मोना, अनिता, कुसुम चौधरी आदि बहने भी उपस्थित रही।








