ग़ाज़ियाबाद के ग्राम पंचायत जलालाबाद में “बुजुर्गों की बात देश के साथ “का आयोजन

ग़ाज़ियाबाद। राजापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जलालाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत “बुजुर्गों की बात देश के साथ “का आयोजन युवा कल्याण विभाग की ओर से महिला मंगल दल जलालाबाद ने आयोजित किया। इसमें 75 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों ने महिला मंगल दल और युवक मंगल दल सदस्यों के साथ अपनी संवाद कायम रखते हुए आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अपने अनुभव शेयर की।

इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग की ओर से सौरव यादव ,व्यायाम प्रशिक्षक, नितेश तवर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गाजियाबाद एवं नूतन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजापुर ने प्रतिभाग किया।

आयोजन मुख्य रूप से मंगल दल की अध्यक्षा कुमारी शिखा पंडित द्वारा किया गया एवं ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा एवं  मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage